आईआईए धीरखेड़ा हापुड़ के दोबारा चैप्टर चेयरमैन बने पवन शर्मा
हापुड़, जुलाई 5 -- इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) के लखनऊ मुख्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा आईआईए चैप्टर धीरखेड़ा हापुड़ के चेयरमैन पवन शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए पुनः चैप्टर चेयरमैन नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के उद्योगपतियों एवं उद्यमियों में हर्ष का वातावरण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल में पवन शर्मा द्वारा चैप्टर चेयरमैन के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न व्यापारिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में उद्योगों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले। यह भी पढ़ें- आशीष आईआईए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.