बरेली, फरवरी 28 -- आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सुंदरानी का शुक्रवार को गुड़गांव में बेटे के आवास पर निधन हो गया। वो गंभीर रोग से ग्रसित थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर मॉडल टाउन श्मशान भूमि में होगा। परम इंजीनियर्स के स्वामी सुरेश ने बरेली में उद्योग-धंधों के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तमाम कमेटियों के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने हमेशा उद्यमियों के हक में आवाज बुलंद की। बीमारी के बाद भी उनकी जिजीविषा देखने योग्य थी। वर्तमान में वो बरेली इकाई में डायरी चेयरमैन और केंद्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी अरुणा, पुत्र मुनीश, कपिल, पौत्र मेहुल, विवान आदि हैं। निधन पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि मैने अपना औद्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.