अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आईआईए के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग जयंत चौधरी से मुलाकात की। अलीगढ़ की ताला-हार्डवेयर इंडस्ट्री में कुशल कारीगरों को लेकर चर्चा की। उद्यमियों ने कहा कि इकाइयों में तकनीकी रूप से सक्षम श्रमिकों की संख्या में इजाफा होना जरूरी है। औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल श्रमिकों की कमी से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इकाइयों को स्किल वाले हाथ मिलेंगे तभी उद्योग पनप पाएंगे। जयंत चौधरी समस्या की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कौशल विकास योजनाओं के तहत तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया। अलीगढ़ के लॉक उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संभावना पर विचार व्यक्त किया। आईआईए अलीगढ़ चैप्टर का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.