सहारनपुर, अप्रैल 8 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत विद्यार्थियों को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण, कौशल विकास कार्यक्रम, विशेषज्ञ व्याख्यान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा के नेतृत्व में करीब 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में आयोजित "इनोवेशन एवं एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स" विषयक संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान आईआईए और विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। आईआईए की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना व चैप्टर सचिव कुशल शर्मा तथा विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार कमल कृष्ण व फाइनेंस मैनेजर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कुलपति प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.