सहारनपुर, अगस्त 12 -- सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर की एडवाइजरी बोर्ड बैठक आईआईए भवन में आयोजित हुई। जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, उद्योगों से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) अधिनियम, 2026 से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुप्ता रहे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि संस्था सर्वोपरि है और पद का कोई विशेष महत्व नहीं है। उद्योग एवं उद्यमियों के हित में सामूहिक प्रयास ही संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत अहम से ऊपर उठकर आपसी समन्वय, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- उद्यमियों ने एमएसएमई स...