रुद्रपुर, मई 12 -- सितारगंज। राज्य विवि परिसरों एवं राजकीय महाविद्यालयों के विज्ञान वर्ग के 80 शिक्षकों के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान यानि आईआईएससी बेंगलुरु के चेल्लाकेरे परिसर में 24 अप्रैल से 9 मई 2026 तक 16 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज से वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीतांजली मिश्रा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया और उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने डॉ. गीतांजली मिश्रा को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...