देहरादून, अप्रैल 18 -- श्रीनगर। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल बेलकंडी की कक्षा 11वीं की छात्रा अलास्का गौतम का चयन आईआईएसईआर भोपाल में होने वाले समर आउटरीच कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप चार से नौ मई तक आयोजित किया जाएगा। कैम्प में प्राकृतिक एवं अभियांत्रिकी विज्ञान से जुड़े विषयों पर इंटरैक्टिव व्याख्यान, प्रयोगशाला आधारित गतिविधियां और मानविकी व सामाजिक विज्ञान से संबंधित सत्र होंगे। कैंप के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान के प्रोफेसरों, शोधार्थियों और देशभर से आए अन्य मेधावी विद्यार्थियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा।अलास्का गौतम ने हाल ही में सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। यह भी पढ़ें- CUET UG : सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को राहत, NTA ने दिया विषयों में करेक्शन का मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.