लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आईआईएम लखनऊ ने शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के छठे चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से चयनित 38 छात्र प्रतिनिधियों को अरुणाचल प्रदेश की पांच दिवसीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईआईएम लखनऊ परिसर में आयोजित ओरिएंटेशन सत्र से हुई।कार्यक्रम में आईआईएम लखनऊ के सहायक प्रोफेसर एवं युवा संगम फेज-6 के ग्रुप लीडर प्रो. अरविंद श्रॉफ ने छात्र प्रतिनिधियों को यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने यात्रा के दौरान अनुशासन, जिम्मेदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज की सुप्रिया कुमारी झारखंड टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व इस दौरान पूर्व छात्र प्रतिनिधि राज वर्धन मिश्रा ने अप...