आईआईएम लखनऊ में 100% प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 3.5 लाख रुपये महीने का ऑफर, अदाणी ने दी फीस में छूट
लखनऊ, अक्टूबर 14 -- IIM Lucknow Summer Placement 2026: आईआईएम लखनऊ के विद्यार्थियों ने समर प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। सत्र 2026-28 के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम) के विद्यार्थियों को 600 से अधिक इंटर्नशिप ऑफर मिले हैं। प्लेसमेंट प्रक्रिया में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की गई। अमेजन, गूगल, गोल्डमैन सैक्स, जेपी मॉर्गन चेस, मैकिन्से एंड कंपनी और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर दिए। इस दौरान सर्वाधिक घरेलू स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये प्रति माह रहा, औसत स्टाइपेंड 1.72 लाख माह दर्ज किया गया।75% छात्रों को औसतन 1.5 लाख का स्टाइपेंड संस्थान के अनुसार, विद्यार्थियों का मध्यिका स्टाइपेंड 1.75 लाख रुपये प्रति माह रहा। प्लेसमेंट प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.