रांची, मई 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंतिम प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। संस्थान ने प्लेसमेंट में नया कीर्तिमान बनाया है। इस वर्ष का सबसे बड़ा पैकेज एग्जीक्यूटिव एमबीए (ईएमबीए) 2024-26 समर बैच के छात्र ने हासिल किया है। चयनित छात्र का 1.2 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज रहा, जो एक लीडरशिप भूमिका के लिए मिला है। एमबीए, एमबीए-ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) और एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स (बीए) पाठ्यक्रमों के प्लेसमेंट में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। इस वर्ष उच्चतम घरेलू सीटीसी में पिछले वर्ष की तुलना में 4.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कुल 96 कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अवसर प्रदान किए। विद्यार्थियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.