आईआईएम रांची को एम्बा एक्रेडिटेशन का मिला प्रमाण पत्र
रांची, मई 14 -- रांची। आईआईएम रांची को मैड्रिड (स्पेन) में आयोजित एएमबीए एवं बीजीए ग्लोबल डीन्स एंड डायरेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिष्ठित एसोसिएशन ऑफ एमबीए-एएमबीए (एम्बा) एक्रेडिटेशन का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। प्रबंधन शिक्षा में वैश्विक स्तर पर स्वीकृत मानकों को पूरा करने में संस्थान की यह बड़ी उपलब्धि है। कॉन्फ्रेंस के दौरान एएमबीए एवं बीजीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू मेन विल्सन ने संस्थान के प्रो. रवीश कृष्णनकुट्टी, अध्यक्ष आईपीएम और सह अध्यक्ष एएमबीए एक्रेडिटेशन को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र सौंपा। इस उपलब्धि के साथ आईआईएम रांची एम्बा की ओर से मान्यता प्राप्त वैश्विक बिजनेस स्कूलों के प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो गया है, जिससे अब आईआईएम रांची की गिनती दुनिया भर के शीर्ष 2% बिजनेस स्कूलों में की जाएगी। प्रबंधन ने कहा कि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.