रांची, दिसम्बर 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भारतीय प्रबंध संस्थान आईआईएम रांची के सौ छात्रों ने यंग चेंजमेकर प्रोग्राम द इग्नाइट एडिशन के तहत मंगलवार को तोरपा प्रखंड के सुदुरवर्ती लोहाजिमी गांव का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी पृष्ठभूमि के छात्रों में ग्रामीण समझ और संवेदनशीलता विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय विधायक सुदीप गुड़िया ने की। जिसमें उन्होंने क्षेत्र की जमीनी चुनौतियों और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद छात्रों ने लोहाजिमी गांव का भ्रमण किया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जनजातीय संस्कृति और लोक-परंपराओं को करीब से समझा। शैक्षणिक भ्रमण में गांव पहुंचे छात्रों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस दौरान छात्रों ने आंगनबाड़ी केंद्र, लाख की खेती, ऑर्गेनिक मशरूम उत्पादन सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.