रांची, दिसम्बर 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची के तृतीय वर्ष के 16 छात्र-छात्राओं ने प्रो. राजीव के नेतृत्व में शनिवार को तोरपा प्रखंड के गुफू गांव का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण संस्थान की अनुभवात्मक शिक्षा प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास मॉडल, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और सामुदायिक नेतृत्व की जमीनी समझ विकसित करना था। गांव पहुंचने पर छात्रों का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने ग्रामीण जीवनशैली, सामाजिक संरचना, आजीविका के साधन, स्थानीय चुनौतियां और समुदाय की सहभागिता का विस्तृत अवलोकन किया। गांव की महिलाओं ने छात्रों को बताया कि कैसे उन्होंने एकीकृत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन मॉडल के तहत रिज-टू-वैली तकनीक को अपनाकर जल संरक्षण को सफल बनाया। इसके अतिरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.