रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची ने प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को नई दिशा देने के लिए अंतरविषयक अनुसंधान पद्धति समूह (आरएमजी) की स्थापना की है। यह भारत का पहला समर्पित अंतरविषयक शोध पद्धति केंद्र है। इसका उद्देश्य विभिन्न विषयों के शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करना और शोध पद्धतियों के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। संस्थान के अनुसार सामाजिक विज्ञान में मजबूत शोध के लिए ठोस पद्धतिगत आधार जरूरी होता है। वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था में शोध पद्धतियों का प्रशिक्षण अक्सर अलग-अलग विषयों तक सीमित रहता है। इससे अंतरविषयक शोध की संभावनाएं सीमित हो जाती हैं। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए आईआईएम ने आरएमजी को एक मेथडोलॉजिकल कॉमंस के रूप में विकसित किया है।आरएमजी के तहत शोधार्थियों, शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.