रांची, जुलाई 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची में 2026-28 के एमबीए एग्जीक्यूटिव कोर्स के 18वें समर बैच की शुरुआत मंगलवार को हुई। देशभर से आए कार्यरत पेशेवरों ने इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है। यह भी पढ़ें- समाज हित में ज्ञान कौशल का इस्तेमाल करें छात्र: सीएमडीउद्घाटन सत्र उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मनोज कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 के दौर में प्रभावी नेतृत्व के लिए निरंतर सीखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज के नेताओं को तकनीकी विशेषज्ञता के साथ बदलते कारोबारी माहौल के अनुरूप स्वयं को ढालना, लोगों और तकनीक दोनों का प्रभावी प्रबंधन करना और चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने प्रतिभागियों को जिज्ञासु बने...