लखनऊ, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। पांच दिवसीय इस क्षमता-विकास कार्यशाला के पहले बैच का शुभारंभ सोमवार को हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से उद्योग विभाग के अधिकारी शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास में जिलास्तरीय अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आधुनिक कार्यशैली अपनाने और निवेशकों को बिना किसी बाधा के सहयोग देने पर जोर दिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला स्तर पर निवेश प्रोत्साहन तंत्र को मजबूत बनाना और अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना है। कार्यक्रम के जरिए अधिकारियों को नेतृत्व कौशल, रणनीतिक सोच, वित्ती...