आईआईएम बोधगया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
गया, अक्टूबर 2 -- आईआईएम बोधगया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 16 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहत पखवाड़े का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व संस्थान की निदेशक प्रो. विनीता सहाय ने किया। स्टूडेंट अफेयर्स कमेटी ने छात्र संगठनों तरंग और समत्वम् के सहयोग से अभियान का संचालन किया। इसकी शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई, जिसमें विद्यार्थियों, फैकल्टी और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गया के सहयोग से 'सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर' आयोजित किया गया। इसमें हाउसकीपिंग, सुरक्षा और प्रशासनिक कर्मचारियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, वाइटल्स मॉनिटरिंग और दंत पराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.