गया, अप्रैल 4 -- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बोधगया में शनिवार को आठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 579 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गयी। यह समारोह संस्थान के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। क्योंकि पहली बार पीएचडी के चार शोधार्थियों को भी डिग्री दी गयी। समारोह में सत्र 2024-26 के 328 विद्यार्थियों को एमबीए, 86 को एमबीए-डिजिटल बिजनेस मैनेजमेंट, 101 को एमबीए-हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर मैनेजमेंट व 60 छात्रों को बीबीए-आईपीएम की डिग्री प्रदान की गयी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया, जिसमें चेयरमैन गोल्ड मेडल अभिलाष महापात्रा, डायरेक्टर गोल्ड मेडल माधव अग्रवाल और बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड श्री प्रवालिका को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेशनल स्टॉक एक्...