मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता। डा. अंकिता प्रियदर्शिनी ने आईआईएम बेंगलुरु से हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एमबीए की पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है, उन्होंने अपनी इस सफलता से मिथिला का नाम रोशन किया है। जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़हरा,रामपट्टी निवासी डा. अंकिता ने इससे पहले एमबीबीएस, एमडी (साइकियाट्री) और निमहंस, बेंगलुरु से एडिक्शन में पोस्ट डॉक्टरेट फेलोशिप पूरी की है। वर्तमान में वह देहरादून स्थित 'थ्राइविंग माइंड्स' एडवांस्ड मेंटल हेल्थ सेंटर का संचालन कर रही हैं, जहां देश-विदेश के मरीज ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष उपचार प्राप्त करते हैं। वह इंडियन एसोसिएशन ऑफ साइकियाट्री तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट साइकियाट्रिस्ट्स की आजीवन सदस्य होने के साथ विभिन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणियों में भी निर्विरोध चयनित हो चुकी ह...