आईआईएम पुस्तकालयों में एआई और ओपन-सोर्स तकनीक अपनाने पर सहमति
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) के पुस्तकालयों के 27वें आईआईएम लाइब्रेरीज कंसोर्टियम की तीन दिवसीय बैठक आईआईएम रांची में आयोजित हुई। इसमें देश के 20 आईआईएम के पुस्तकालयाध्यक्षों और पुस्तकालय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। आईआईएम, रांची के निदेशक प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव, डीन-अकादमिक्स और लाइब्रेरी कमेटी की अध्यक्ष प्रो तनुश्री दत्ता, शिक्षक व अन्य आईआईएम से आए पुस्तकालयाध्यक्ष मौजूद थे। प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव ने उच्च शिक्षा और प्रबंधन शिक्षा के बदलते परिदृश्य, बाजार आधारित बदलाव, प्रदर्शन व गुणवत्ता, संस्थागत प्रशासन और संस्कृति पर चर्चा की। शोध को शिक्षण-अधिगम और व्यापक शोध परिवेश से सार्थक रूप से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने आईआईएम पुस्तकालयों से अखिल भारतीय स्तर पर पेशेवर मंच, चर्चा और अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.