आईआईएम जम्मू में एमबीए पाठ्यक्रम के लिए कनक का चयन
सराईकेला, जून 8 -- खरसावां। खूंटपानी स्थित उद्यान महाविद्यालय की छात्रा कनक विश्वकर्मा का चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम जम्मू में एमबीए (हेल्थ-मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। कनक की सफलता ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनक की उपलब्धि पर उद्यान महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि कनक का आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थान में चयन होना पूरे कॉलेज और यहां के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। प्रबंधन का मानना है कि उनकी यह सफलता, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के छात्रों को बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।आईआईएम से हेल्थ मैनेजमेंट में एमबीए करने के बाद कनक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुशल प्रबंधन और नेतृत्व की भूमिका निभा सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.