जमशेदपुर, फरवरी 25 -- द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम ) जमशेदपुर चैप्टर द्वारा मंगलवार को 'आईआईएम फाउंडेशन डे' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धातुकर्म (मेटालर्जी) और सामग्री विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े युवाओं को प्रेरित करना था। इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर और बीआईटी सिंदरी के धातुकर्म और सामग्री इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।दिन की शुरुआत बेल्डीह क्लब में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित 'एलिवेटर पिच' प्रतियोगिता के साथ हुई। इसमें छात्रों के लिए 'धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में भविष्य की चुनौतियां' और आई.आई.एम. सदस्यों के लिए 'धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में हालिया विकास' जैसे महत्वपूर्ण विषय रखे गए थे। इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को अपनी बौद्धिक क्षमता और नवाचारी विचारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.