आईआईएम काशीपुर में एमईआरसी का आयोजन 29 से
काशीपुर, मई 26 -- काशीपुर, संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर 29 से 31 मई तक मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च कोलोक्वियम (एमईआरसी 2026) के छठे संस्करण का आयोजन होगा। भारतीय प्रबंधन संस्थान का प्रमुख डॉक्टोरल शोध सम्मेलन एमईआरसी देशभर के शोधार्थियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध-पत्रों को सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट मुख्य वक्ताओं के रूप में नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय के प्रो. आनंद नायर, भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड के प्रो. जी श्रीधर, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया डार्डन स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रो. आर एडवर्ड फ्रीमैन, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. जेफ्री एम वूल्ड्रिज और भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर के प्रो. सुशांत कुमार मिश्रा अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.