काशीपुर, अप्रैल 8 -- दीप पाठक, काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर में 9 से 11 अप्रैल तक 'भारत के भविष्य के लिए सतत प्रबंधन रणनीतियां' विषय पर द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। तीन दिवसीय यह सम्मेलन देश-विदेश के प्रमुख शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाएगा। जहां वे भारत के सतत और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। आईआईएम के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने बताया कि भारत के विश्व की सबसे तेजी से विकसित हो रही प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के परिप्रेक्ष्य में यह सम्मेलन 'विकसित भारत 2047' की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह समझना है कि प्रबंधन चिंतन, नवाचार और नीतिगत ढांचे किस प्रकार मिलकर एक सशक्त, समावेशी और भविष्य के लिए तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.