रुडकी, सितम्बर 22 -- राजकीय महाविद्यालय मंगलौर के दो विद्यार्थियों नाजिया प्रवीन और अभिषेक का देवभूमि उद्यमिता योजना (डीयूवाई) के तहत छह दिवसीय आवासीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थी भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में रहकर उद्यमिता से जुड़ी प्रशिक्षण गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। महाविद्यालय के डीयूवाई योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राम भरोसे ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों का चयन महाविद्यालय और मंगलौर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। नाजिया प्रवीन ने प्राकृतिक, पौष्टिक और सुविधाजनक खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने से जुड़ा प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया है। उनके उत्पादों में बिना अतिरिक्त चीनी, नमक और तेल की अवधारणा पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं अभिषेक ने त्वरित और पारदर्शी तकनीकी मरम्मत सेवा के साथ मोबाइल और...