आईआईएम इंदौर में इंटरव्यू के लिए मेरठ की भार्गवी चयनित
मेरठ, मई 27 -- भार्गवी जायसवाल आईआईएम में प्रवेश के लिए इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गई हैं। करियर लॉन्चर की छात्रा भार्गवी को साक्षात्कार चरण के लिए चुना गया है। भार्गवी के पिता विकास जायसवाल दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता गृहणी हैं। भार्गवी ने करियर लॉन्चर मेरठ के दो वर्षीय आईपीमैट तैयारी कार्यक्रम में अध्ययन किया। भार्गवी ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षक एवं करियर लॉन्चर को दिया है। बुधवार को करियर लॉन्चर ने भार्गवी को सम्मानित किया। निदेशक डॉ.विक्रांत जावला ने कहा कि निरंतर अभ्यास से मेरठ जैसे शहरों के छात्र-छात्राएं भी देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों तक पहुंच सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.