मेरठ, फरवरी 7 -- आईआईएमटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल की 10वीं वर्षगांठ शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। अस्पताल परिसर में हवन-पूजन किया गया। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता परिवार सहित शामिल हुए। चेयरमैन ने आईआईएमटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल के चिकित्सकों को मरीजों की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानने का संकल्प दिलाया। चीफ एडमिन डीके शर्मा ने बताया कि यह हॉस्पिटल लोगों की लाइफ लाइन बन चुका है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ऊषा तोमर ने बताया कि आईआईएमटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक और सेवाभाव से कार्य करने वाले अस्पताल कर्मी मरीजों को जल्द स्वस्थ करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संचालन अस्पताल की मैनेजर ज्योति सिंह ने किया। निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार ने भी विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.