मेरठ, फरवरी 7 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान पर मार्च 2026 में मेरठ टी 20 लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में की जाएगी। लीग चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में कुल 6 टीमें भाग लेंगी, जो लीग प्रारूप में एक-दूसरे के विरुद्ध मुकाबला करेंगी। इन टीमों के नाम मेरठ के प्रमुख स्थानों पर आधारित होंगे। लीग के सभी मैच आईआईएमटी विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर होंगे। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मेरठ 2026-27 में पंजीकर...