मेरठ, मार्च 10 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का आगाज 15 मार्च से होगा, जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एक अप्रैल को खेला जाएगा। लीग का उद्घाटन मैच 15 मार्च को शाम 6:00 बजे क्रिक गिरी चैंप्स और शुभम स्मैशर्स के बीच आईआईएमटी क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें 28 लीग मैच, दो क्वालिफायर, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच शामिल है। क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबले 30 और 31 मार्च को आयोजित किए जाएंगे, जबकि एक अप्रैल को फाइनल मैच होगा।लीग में क्रिक गिरी चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, शुभम स्मैशर्स माल रोड, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.