मेरठ, मार्च 31 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में सोमवार को रोमांच से भरपूर मुकाबले खेले गए। पहले क्वालिफायर में जहां मेरठ कैंट कमांडोज ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली, वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने जीत हासिल कर क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लिया। पहले क्वालिफायर मुकाबले में मेरठ कैंट कमांडोज ने बीबीसी एलीट को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कमांडोज ने बीबीसी एलीट को 20 ओवर में 145 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 18.3 ओवर में 149/4 तक पहुंचाते हुए छह विकेट से जीत दिला दी। एलिमिनेटर मुकाबले में व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने शुभम स्मैशर्स माल रोड को पांच विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 मे...