अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़। आईआईएमटी के शिक्षक शिक्षा विभाग में 'गुरुकुल से गूगल क्लासरूम' विषय पर विचारोत्तेजक सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन ई. पंकज महालवार व प्राचार्य शंभू केन सिंह रावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेयरमेन ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में गुरुकुल प्रणाली की प्रासंगिकता को समझते हुए उसे आधुनिक परिवेश में लागू करने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता प्रो. अंजना कुमारी ने कहा कि तकनीकी प्रगति के बावजूद गुरुकुल परंपरा को भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि उसमें शिक्षक और शिक्षार्थी के बीच सीधा संवाद होता था, जो आज कहीं न कहीं कम होता जा रहा है। एएमयू के शिक्षक शिक्षा विभाग की प्रो. गुंजन दुबे ने गुरुकुल पद्धति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उस समय मौखिक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.