मेरठ, मार्च 18 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एआईयू जोनल इंटर यूनिवर्सिटी महिला शतरंज चैंपियनशिप का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के 12 विश्वविद्यालयों से 66 महिला शतरंज खिलाड़ी भाग लेने के लिए मेरठ पहुंचीं हैं। मुख्य अतिथि वन विभाग की डिविजनल अधिकारी वंदना फोगाट ने कहा कि शतरंज मानसिक व्यायाम का बेहतरीन खेल है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी शतरंज में विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, एसआरएम आईएसटी चेन्नई, पेरियार यूनिवर्सिटी, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी रायपुर, डॉ. बाबासाहेब...