अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित आईआईएमटी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग गुरु नागेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को प्रतिदिन सूर्य प्राणायाम करने की सलाह दी और कहा कि नियमित योग स्वस्थ जीवन का आधार है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज के अध्यापकों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू के. एन. सिंह रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं पिछले 15 वर्षों से नियमित प्राणायाम कर रहे हैं तथा स्वस्थ रहने के लिए योग से बेहतर कोई माध्यम नहीं है। यह भी पढ़ें- डीएलएड प्रशि...