आईआईएमटी में न्यूज रूम का शुभारंभ
नोएडा, जून 22 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। आईआईएमटी कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए न्यूज रूम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं विधिवत हवन-पूजन के साथ हुई। प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर न्यूज रूम का उद्घाटन किया। उनहोंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र में प्रस्तावित फिल्म सिटी आने वाले समय में मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हजारों रोजगार के अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि आईआईएमटी से मीडिया की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं फिल्म सिटी में आसानी से अपने करियर की शुरुआत कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.