रुडकी, जनवरी 5 -- आईआईएफटी रुड़की को चुनिंदा फैशन संस्थानों के साथ भाग लेने का अवसर मिला और संस्थान ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में आईआईएफटी को बेस्ट सेंटर फॉर फैशन क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्थान की छात्राओं ने 'रेडिएंट ह्यू ऑफ 2026' थीम पर अपना कलेक्शन प्रस्तुत किया। जिसमें डिजाइनर यामिनी असवाल की ड्रेस शो टॉपर रही। संस्थान की डायरेक्टर नीलम बत्रा एवं राजेंद्र बत्रा तथा चेयरमैन रतनदीप लाल ने सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.