नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) ने परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंदन के पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। संस्थान का कहना है कि जैव विविधता को बढ़ाने और हरित परिसर विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य परिसर में एक संतुलित और विविध पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...