नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी-डी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने देशभर के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान के अनुसार, एमटेक कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जबकि पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन पहले से ही खुले हैं। एमटेक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है, वहीं पीएचडी के लिए 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।इन विषयों में है अवसरएमटेक पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और मोबाइल कंप्यूटिंग जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा सीएसई (रिसर्च) ...