रुडकी, जून 23 -- रुड़की। आईएसआर लीडर्स क्लब और गवर्नमेंट पेंशनर्स ग्रुप की ओर से रोडवेज के सामने तहसील गेट पर छबील लगाकर लोगों को मीठा जल पिलाया गया। क्लब की अध्यक्षा श्रद्धा हिन्दू ने नर सेवा ही नारायण सेवा का संदेश दिया। पेंशनर्स ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि छबील एक सप्ताह तक लगेगी। कार्यक्रम में सतीश शर्मा, मनीष शर्मा, उषा गुप्ता, नीलम मधौक और पुनीत चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आईंएसआर लीडरस् क्लब ने छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया मीठा जल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...