आइस स्केटिंग में उप्र ने जीते एक स्वर्ण समेत आठ पदक
कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। स्पेशल ओलंपिक्स भारत की ओर से देहरादून स्थित हिमाद्री आइस रिंक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की स्पेशल आइस स्केटिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। टीम के शुभ आशीष ने 111 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। आशीष ने 333 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। आदर्श मेहरोत्रा ने 111 मीटर में रजत पदक और 222 मीटर में कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में रैना सिंह ने 111 मीटर स्पर्धा में रजत पदक और 222 मीटर में कांस्य पदक जीता। चेरी सिंह ने 333 मीटर में रजत और 500 मीटर में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की पदक संख्या बढ़ाई। पार्थ खंडेलवाल ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। टीम की इस उपलब्धि पर कानपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.