रुडकी, मई 2 -- रुड़की, संवाददाता। रामपुर क्षेत्र की आइस फैक्ट्री में बिजली चोरी के मामले में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद ऊर्जा निगम ने फैक्ट्री मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहली जांच में फैक्ट्री मालिक पर 2.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तय समय पर फैक्ट्री मालिक का जवाब नहीं आने पर इस जुर्माने को अंतिम मान लिया जाएगा। दरअसल तीन दिन पहले ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने सूचना के आधार पर रामपुर स्थित आइस फैक्ट्री पर छापा मारा था। मीटर की पड़ताल करने पर पता चला कि आइस फैक्ट्री में बड़े स्तर पर चोरी चल रही थी। यहां तक कि पूर्व में भी इस फैक्ट्री में मीटर से छेड़छाड़ कर चोरी की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.