आजमगढ़, मार्च 22 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के कछरा के पास शुक्रवार की शाम बाइक आइस्क्रीम ठेला से टकराने के कारण 12वीं के छात्र की मौत हो गई। वह अपने मौसा के घर आयोजित जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अंबेडकर नगर जनपद के जैदपुर थाना क्षेत्र के नेवादा कला गांव निवासी 18 वर्षीय अरुण पुत्र इंदल 12वीं का छात्र था। उसके मौसा प्रेमचंद निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के घर गुरुवार की रात जन्मदिन की पार्टी थी। वह पार्टी में शामिल होने के लिए मौसा के घर गया था। शुक्रवार की शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। पवई थाना क्षेत्र के कछरा गांव के पास पहुंचने पर बाइक आइस्क्रीम ठेला से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से पवई सीएचसी में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.