भागलपुर, अगस्त 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए संचालित आइसोलेशन वार्ड को बंद करने का मामला अब मुख्यालय पहुंच गया है। सरकार की विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी ने मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

स्पष्टीकरण का विवरण पत्र में पूछा गया है कि प्राचार्य और अधीक्षक की अनुमति के बिना आइसोलेशन वार्ड को किस परिस्थिति में बंद किया गया। वहां कार्यरत नर्सों और अन्य कर्मियों का तबादला क्यों किया गया। पत्र में अधीक्षक के आठ जून के पत्र का भी हवाला दिया गया है, जिसमें चार मई को पत्र जारी कर आइसोलेशन वार्ड बंद किए जाने की बात कही गई थी। मुख्यालय के स्पष्टीकरण के जवाब में डॉ. राजकमल चौधरी ने पूरी व्यवस्था की जानकारी दी है। साथ...