आइसोलेशन वार्ड और नर्सों के तबादले को लेकर विवाद
भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर। मायागंज अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और नर्सों के तबादले को लेकर अस्पताल अधीक्षक और मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी के बीच विवाद बढ़ गया है। अधीक्षक ने वार्ड बंद करने और नर्स हटाने के मामले में एचओडी से शोकॉज पूछा था। इसके जवाब में एचओडी ने आरोपों को असत्य, भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड बंद नहीं किया गया है, बल्कि कम मरीजों को देखते हुए वहां के कर्मचारियों को फैब्रिकेटेड इमरजेंसी वार्ड में लगाया गया है। जहां प्रतिदिन 40 से 60 मरीज भर्ती होते हैं। एचओडी ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में महीने में केवल दो-तीन मरीज आते हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को 24 घंटे बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर नर्स तैनात कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.