छपरा, मई 3 -- कार्रवाई को लेकर निगाहें डीएम पर रुपयों के लेनदेन के आरोपों से जुड़ा है वीडियो छपरा, नगर प्रतिनिधि। आईसीडीएस विभाग की एक वरीय महिला पदाधिकारी का कथित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिला प्रशासन में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में रुपए के लेनदेन से जुड़ी बातचीत सामने आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय का है, जिसमें संबंधित पदाधिकारी किसी व्यक्ति से पैसों के विषय में चर्चा करती नजर आ रही हैं।

वीडियो की पुष्टि वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, 'हिंदुस्तान' इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

कार्रवाई की संभावना इस मामले में जब संबंधि...