सीवान, अगस्त 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्रों के मुद्दे को लेकर आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा के आहृन पर 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान जिला मुख्यालय में फायरिंग में तीन आंदोलनकारी छात्रों के घायल होने व इस मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। छात्र संगठन आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा समेत भाकपा माले इस मुद्दे को लेकर पुलिस की भूमिका को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, साथ ही एसपी की बअर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर शहर के गोपालगंज मोड़ से आइसा व इंकलाबी नौजवान सभा ने शहर में विशाल जनाक्रोश मार्च मंगलवार को निकाला। अस्पताल मोड़ होकर मार्च पुन: गोपालगंज मोड़ पहुंच सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने छात्रों पर एके 47 से चली गोली के लिए सीवान एसपी व मुख्यमंत्री सम्राट चौ...