प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- प्रयागराज। रोजगार अधिकार अभियान ने आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा की है। अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक राजेश सचान ने कहा कि लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करना अनुचित है। उन्होंने मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि मनीष कुमार ने जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक आमरण अनशन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...