धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद। आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) धनबाद इकाई की ओर से शुक्रवार को पीके राय कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए आइसा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विचारों, उद्देश्यों और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। छात्रों में जागरूकता और सहभागिता का माहौल देखने को मिला। मौके पर आइसा के राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा, सह-सचिव रितेश मिश्रा, बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो, अभिजीत, आतिफ, बीएसएस कॉलेज अध्यक्ष प्राची दुबे, पल्लवी, अंजलि समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.