नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कथित परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं पर देशभर में कार्रवाई की जा रही है। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सभी छात्रों और कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने तथा उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- बिहार में एके-47 से फायरिंग की घटना पर सियासी घमासानप्रदर्शन के बारे में जानकारी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की सचिव अंजलि, प्रदर्शन के स्वयंसेवक एम. जुनैद और अधिवक्ता माणिक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवा...