आइसा जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने की मांग पर अडिग
रांची, अगस्त 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। आइसा की राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप के अनुसार, सरकार 14वीं जेपीएससी परीक्षा और बैकलॉग नियुक्तियों को रद्द करने पर सहमत हुई, लेकिन जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मुख्य मांग खारिज कर दी। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल प्रयोग में विजय, सत्यप्रकाश, प्रतिभा और सलोनी समेत कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। आइसा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार, शशिकांत व नेताओं ने आंदोलन भटकाने की साजिश का आरोप लगाते हुए सरकार और पुलिस से माफी की मांग की है। संगठन ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द होने तक पूरे झारखंड में जिलावार आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया है. यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.