आइसा के 36 वर्ष पूरे होने पर 'उठो मेरे देश' कार्यक्रम
प्रयागराज, अगस्त 9 -- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के 36 वर्ष पूरे होने पर रविवार को स्वराज भवन के सामने भगत सिंह-आंबेडकर पुस्तकालय के बाहर 'उठो मेरे देश' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 'लड़ो पढ़ाई करने को, पढ़ो समाज बदलने को' और भगत सिंह-आंबेडकर के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के सवाल पर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत कर आंदोलन खड़ा किया जाएगा। डॉ. अंकित ने कहा कि आज बौद्धिक चेतना पर हमला हो रहा है, इसलिए सवाल करने और तर्कशील नागरिक बनाने की जरूरत है। सोनाली ने विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित आंदोलन की आवश्यकता बताई। यह भी पढ़ें- पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ आईसा चलाएगा जेन जी राइजिंग अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.